हरेला पर्व पर उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक का वृहद वृक्षारोपण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाए फलदार एवं छायादार पौधे
उत्तरकाशी, 04 जुलाई 2026। सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह (29 जून 2026 से 05 जुलाई 2026) के अंतर्गत पांचवें दिवस का आयोजन “हरेला पर्व-वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान (एक पेड़ माँ के नाम)” विषय पर किया गया।
इस अवसर पर उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि. उत्तरकाशी द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान एवं सभासद देवराज सिंह बिष्ट की उपस्थिति में शहीद पार्क, ज्ञानसू में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सचिव/महाप्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, जिला विकास प्रबंधक पारित गुप्ता, सहकारिता विभाग के एडीसीओ भारत सिंह, वीरभान सिंह, उपमहाप्रबंधक नारायणी सिंह, प्रबंधक अखिलेश कुमार, राजेंद्र सिंह नेगी, चंद्रवीर सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह, मृणाल चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के साथ मातृत्व सम्मान का संदेश भी दिया गया।

0 टिप्पणियाँ