नगर पालिका पुरोला के बोर्ड में तीन सदस्यों को नामित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। सरकार द्वारा देवेन्द्र चमियाल, बृजमोहन चौहान एवं ओमप्रकाश
नौडियाल को नगर पालिका बोर्ड में नामित किया गया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा में सदैव कार्यकर्ताओं के समर्पण और योगदान का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास योजनाओं को निरंतर गति प्रदान कर रही है तथा लंबे समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां देकर सम्मानित किया जा रहा है।
वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख फकीर चंद ने नामित सदस्यों का मिठाई खिलाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नामित सदस्यों को बधाई देने वालों में पूर्व प्रधान देवेन्द्र दत्त नौडियाल, अमित गैरोला, अभिषेक सेमवाल, अरविंद खंडूड़ी, दलबीर रावत, रमेश दत्त, चरण शाह, लोकेश उनियाल, उपेन्द्र असवाल, पूर्व अध्यक्ष ठेकेदार यूनियन मदन नेगी, भाजपा महामंत्री शिशपाल रावत, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, भगवान शर्मा, रमेश बिजल्वाण सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ