कृषक सम्मान दिवस पर उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक ने किसानों को बांटे केसीसी चेक
उत्तरकाशी, 01 जुलाई। सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा “कृषक सम्मान दिवस” मनाया गया। कार्यक्रम के तहत बैंक की विभिन्न शाखाओं एवं सहकारी समितियों में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) कैंप आयोजित कर काश्तकारों को केसीसी चेक वितरित किए गए।
बैंक की शाखाओं एवं समितियों द्वारा राज्य सरकार की प्रायोजित दीनदयाल योजना के अंतर्गत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण तथा पशुपालन ऋण उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों को भी ऋण वितरित कर स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधकों एवं समिति सचिवों ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा सहकारिता से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि सहकारिता सप्ताह का आयोजन 29 जून से 5 जुलाई तक किया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कृषक सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधियों में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग

0 टिप्पणियाँ