Purola Breaking: डॉक्टर असवाल के स्थानांतरण रोकने को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिला प्रतिनिधि मंडल । डॉ असवाल पुरोला में ही रहेंगे यथावत। नवनीत चौहान ने फोन पर दो जानकारी।

 पुरोला ब्रेकिंग: डॉ. मनोज असवाल का स्थानांतरण फिलहाल रुका, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

देहरादून/पुरोला।

समाजसेवी नवनीत चौहान ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके अनुरोध पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनभावनाओं को देखते हुए डॉ. मनोज असवाल का स्थानांतरण फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है।


नवनीत चौहान के अनुसार, इस संबंध में कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए डॉ. असवाल फिलहाल पुरोला में यथावत सेवाएं देंगे।

अस्वीकरण:

यह जानकारी समाजसेवी नवनीत चौहान द्वारा फोन पर दिए गए कथन पर आधारित है। नमो न्यूज इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ