पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण की डॉक्टरों के ट्रांसफर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से टेलीफोन वार्ता। पुरोला -बड़कोट के सभी डॉक्टरों के ट्रांसफर होंगे निरस्त ।

 पुरोला - बड़कोट में डॉक्टरों के ट्रांसफर से दो दिन से जनता में भारी आक्रोश है। पुरोला में कल डॉक्टर असवाल के ट्रांसफर को लेकर विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन देकर उनके ट्रांसफर को निरस्त करने की बात की है।


वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने आज बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर डॉक्टर राणा व अन्य डॉक्टरों के ट्रांसफर के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से बात की । बिजल्वाण ने बताया कि वैसे तो कोई भी डॉक्टर पहाड़ चढ़ने को तैयार नहीं है, ऐसे में पहले से पहाड़ चढ़े डाक्टरों को मैदान में उतारना उचित नहीं है। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी डॉक्टरों के ट्रांसफर को निरस्त करने का आश्वासन दिया है व उन्हें मंत्री जी आश्वासन पर पूर्ण भरोसा है।

उन्होंने कहा कि पुरोला व बड़कोट में क्रमशः डॉक्टर असवाल व डॉ राणा दिन रात मेहनत करके मरीजों की सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की मेहनत व सेवा भाव से देहरादून के अस्पतालों की लूट से गरीब इंसान को राहत मिली है। जो इलाज पहले देहरादून में 40-50 हजार खर्च होने के बाद भी सुगम नहीं था वहीं इलाज अब पुरोला - बड़कोट में मुफ्त मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ