गजेन्द्र सिंह चौहान पुरोला ।
पुरोला के लिए वरदान बने डॉक्टर मनोज असवाल को अब देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया ।
खैर एक तरफ जहां कोई भी डॉक्टर पहाड़ चढ़ने की तैयार नहीं होते है, वही पहाड़ में सेवा दे रहे डॉ असवाल को पहाड़ से दूर करने की साजिश की जा रही है। डॉ असवाल के खिलाफ साजिश करने वाला कोई भी हो इसका खामियाजा तो पुरोला, मोरी व नौगांव की जनता को ही भुगतना पड़ेगा।
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि पुरोला अस्पताल की दशा व दिसा सुधारने में डॉ असवाल की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक तरफ अधिकांश डॉ पहाड़ चढ़ने को तैयार नहीं है बावजूद डॉक्टर असवाल ने पहाड़ को चुना है। उन्होंने कहा कि डॉ असवाल का ट्रान्सफर किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
वही दर्जधारी राज्यमंत्री जगत चौहान ने डॉ असवाल के खिलाफ चल रही साजिश पर गहरी नाराजगी व्यक्त की ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल ने कहा कि डॉ असवाल ने पुरोला के लोगो को एक उम्मीद दी है। जो लोग देहरादून में जाकर इलाज नहीं करा सकते है, उन लोगों का इलाज उनकी मेहनत व लगन से संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी फोरम व स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे ताकि डॉ असवाल की सेवाएं जनता को मिलती रहे ।
डॉ असवाल को स्थानांतरण करने की अपुष्ट सूचना पर आम जन मानस ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। भाजपा महामंत्री शिशपाल रावत ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ असवाल का ट्रान्सफर किसी भी सूरत में नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ में जन्मे डॉ गलती से भी पहाड़ में सेवा नहीं देना चाहते है वही डॉ असवाल ने विगत के वर्षों में जनपद के सबसे बड़े रेफर सेंटर को गरीबों के इलाज का सुगम माध्यम बना दिया है।
डॉक्टर असवाल के ट्रांसफर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार ने आज समाज के प्रबुद्ध जनों की बैठक बुलाई है। उन्होंने हर जागरूक नागरिक से बैठक में शरीक होकर पुरोला के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया है।
डॉ असवाल के ट्रांसफर की सूचना पर आक्रोश व्यक्त करने वाली में नवनीत सिंह चौहान, बलदेब असवाल , सेवक राम गैरोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, लोकेश उनियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव रावत, राजपाल पंवार, नवीन गैरोला,दिनेश उनियाल, राजेंद्र शर्मा, ओबीसी आयोग सदस्य मोहब्बत नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, एम एस बोहरा, अशोक कुमार लामा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान, व्यापार मंडल प्रदेश मंत्र उपेंद्र असवाल, भाजपा कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान, कांग्रेस नेता दरमियान पंवार, राजेश भंडारी, सुनील भंडारी आदि लोग शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ