बंगाण क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान का भव्य स्वागत । क्षेत्र भ्रमण के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं स्थानीय संस्कृति के अनुरूप हुवा भव्य स्वागत ।

 बंगाण क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान का भव्य स्वागत

मोरी विकास खंड के बंगाण क्षेत्र के पावली, मैजानी, डेलून, कीरोली एवं भूटानु सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के क्षेत्र भ्रमण के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं स्थानीय संस्कृति के अनुरूप उनका भव्य स्वागत किया।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने जिला पंचायत के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल, मोरी मंडल अध्यक्ष प्रेम चौहान, कनिष्ठ उप प्रमुख मोरी कमलेश रावत, डॉ. राजेंद्र राणा तथा सुरेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ