दिनांक 17.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा चौकी नौगांव पर सूचना दी गई कि उनका 14 वर्षीय पुत्र दिनांक 16.05.2026 से घर से बिना बताए कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा।
सूचना प्राप्त होते ही *थानाध्यक्ष पुरोला* के नेतृत्व में *चौकी नौगांव पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सुरागरसी-पतारसी एवं आवश्यक जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम की त्वरित एवं सक्रिय कार्यवाही के फलस्वरूप किशोर को मात्र 4 घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।*
परिजनों द्वारा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम—*
उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत
हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह
महिला कांस्टेबल रंजीता
PRD दीपक कुमार

0 टिप्पणियाँ