जौनसार-बावर के पंकज शर्मा बने क्रिकेट जगत के उभरते सितारे, रॉयल जौनसार बावर के आइकॉन प्लेयर बनने पर क्षेत्र में खुशी
जनपद देहरादून के चकराता ब्लॉक जौनसार बावर खत बोन्दूर के लाखामंडल निवासी पंकज शर्मा आज उत्तराखंड क्रिकेट जगत का उभरता हुआ सितारा बनकर सामने आए हैं। अपनी कड़ी मेहनत, शानदार प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर पंकज शर्मा डीकोक ने वह मुकाम हासिल किया है, जिस पर आज पूरा जौनसार बावर और रंवाई क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है।
जौनसार बाबर प्रीमियर लीग की टीम रॉयल जौनसार बावर के आइकॉन प्लेयर के रूप में चयनित होना उनकी प्रतिभा, संघर्ष और खेल कौशल का बड़ा सम्मान है। यह सिर्फ पंकज शर्मा की सफलता नहीं, बल्कि पूरे चकराता, रंवाई और जौनसार-बावर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
आज क्षेत्र का हर युवा उनके जज्बे और मेहनत की चर्चा कर रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि पंकज आगे भी अपने शानदार खेल से नई ऊंचाइयों को छूते हुए उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।
इस उपलब्धि पर आचार्य लोकेश बडोनी मधुर ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं दर्जाधारी राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने भी पंकज शर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।

0 टिप्पणियाँ