नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 1.6 लाख रुपए अनुमानित कीमत की अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली धरासू में NDPS Act की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत ।

 चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, धरासू पुलिस द्वारा 1 और स्मैक तस्कर किया गया गिरफ्तार।*


चारधाम यात्रा-2026 के सुगम तथा सुरक्षित संचालन हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नशा, मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत वर्ष 2026 मे अभी तक उत्तरकाशी पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के 17 मामलों में 20 तस्करों को गिरफ्तार कर 8 किलो से अधिक चरस तथा 32.5 ग्राम स्मैक बरामद बरामद की गयी है। 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के साथ अवैध अफीम खेती पर 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किये गये हैं।



इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी,  जनक सिंह पंवार* के पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक धरासू* के नेतृत्व में *धरासू पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध एक और कार्रवाई करते हुये कल दिनांक 17 मई 2026 की देर सांय को गंगोत्री नेशनल हाईवे, धरासू बैण्ड के समीप मरगांव को जाने वाले मार्ग के पास से स्मैक की तस्करी करते हुए शिवओम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 5.21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।*



गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली धरासू में NDPS Act की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।


*गिरफ्तार अभियुक्त -* शिवओम नौटियाल पुत्र नरेश मणि नौटियाल, निवासी जोशियाडा उत्तरकाशी (उम्र 24 वर्ष) 


*बरामद माल-*  5.21 ग्राम अवैध स्मैक(अनुमानित कीमत ₹1.6 लाख)


*पुलिस टीम-*

1 उपनिरीक्षक तसलीम आरिफ - चौकी प्रभारी चिन्यालीसौड़ 

2 अ0उ0नि0 शंकर सिंह 

3 का0 विनोद गैरोला

4 का0 राकेश सिंह


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ