चारधाम यात्रा के दौरान गंगाघाटी–यमुनाघाटी में मोबाइल एटीएम सेवा शुरू
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने गंगाघाटी एवं यमुनाघाटी क्षेत्र में मोबाइल एटीएम वैन की सुविधा शुरू की है। यह सेवा 20 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेगी, जिसके माध्यम से यात्रियों को माइक्रो एटीएम के जरिए नगद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बैंक द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मोबाइल एटीएम वैन (UK 10CA0834) निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पहुंचेगी। 20 व 21 अप्रैल को दोबाटा बैंड, बड़कोट में सेवा दी जाएगी, जबकि 22 व 23 अप्रैल को शिवगुफा, सिलक्यारा में वैन उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 24, 27 व 30 अप्रैल को हीना, 28 अप्रैल को नेताला तथा 29 अप्रैल को मनैरी में मोबाइल एटीएम सेवा प्रदान की जाएगी।
बैंक प्रशासन ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह पहल यात्रियों के लिए काफी राहत भरी साबित होगी।
यह जानकारी उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक द्वारा 18 अप्रैल 2026 को जारी की गई है

0 टिप्पणियाँ