उत्तरकाशी जनपद के पुरोला स्थित बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर कुरुड़ा ग्राम में निरंतर जारी है। शिविर के चौथे दिन भी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।
लगभग 50 स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नालियों का निर्माण, कचरे का निस्तारण, प्लास्टिक कचरे का संग्रहण तथा पूरे गांव में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही, गांव में फैली झाड़ियों की सफाई कर वातावरण को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने कुरुड़ा ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में सफेदी (व्हाइट वॉश) का कार्य भी किया, जिससे विद्यालय परिसर का वातावरण अधिक स्वच्छ और आकर्षक बन गया है।
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संचालित किया गया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस शिविर का संचालन एवं मार्गदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौहर फातिमा एवं श्री भूपाल सिंह करकी के नेतृत्व में किया जा रहा है। महाविद्यालय के कर्मचारी सरोज एवं अष्टम का भी शिविर के सफल संचालन में सराहनीय योगदान रहा।
शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास हो रहा है, वहीं ग्रामवासी भी इस पहल में सक्रिय सहयोग करते हुए इसकी सराहना




0 टिप्पणियाँ