चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक ने शुरू की मोबाइल एटीएम सेवा

 चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक ने शुरू की मोबाइल एटीएम सेवा

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब नकदी की समस्या काफी हद तक आसान होने जा रही है। उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक ने नाबार्ड के सहयोग से मोबाइल एटीएम सेवा की शुरुआत कर दी है।


जिला विकास प्रबंधक और बैंक के सचिव/महाप्रबंधक की मौजूदगी में सहायक विकास अधिकारी, शाखा प्रबंधक व एमपैक्स सचिवों के साथ मोबाइल एटीएम वाहन को यात्रा मार्ग पर रवाना किया गया। यह वाहन यमुनोत्री यात्रा मार्ग के दोबाटा-बड़कोट क्षेत्र से संचालित किया गया।

इस पहल के तहत अब चारधाम यात्रा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालु आसानी से नकदी निकाल सकेंगे। खास बात यह है कि इस मोबाइल एटीएम में सभी बैंकों के एटीएम कार्ड से धन निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

बैंक अधिकारियों के अनुसार, यात्रा सीजन के दौरान इस सेवा से दूरस्थ क्षेत्रों में भी कैश की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ