मोरी ब्लॉक में प्रधान संगठन का गठन, कैलाश डिमरी सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित । कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन।

 मोरी ब्लॉक में प्रधान संगठन का गठन, कैलाश डिमरी सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

उत्तरकाशी जनपद के विकास खंड मोरी में मंगलवार, 24 मार्च 2026 को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए प्रधानों ने भाग लिया और ब्लॉक स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की।


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें—

अध्यक्ष: कैलाश डिमरी (ग्राम गुराड़ी)

उपाध्यक्ष: धर्मेंद्र सिंह चौहान, मीना रावत, सुरेंद्र रावत, महेंद्र कुंवर।

सचिव: मूर्ति सिंह 

सहसचिव: संगीता रावत,कमला देवी,हरीश पंवार


को चुना गया।

नवगठित कार्यकारिणी से क्षेत्र के विकास कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होने और ग्राम पंचायतों की समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में उपस्थित सभी प्रधानों ने संगठन को मजबूत बनाते हुए क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

👉 यह गठन मोरी ब्लॉक में पंचायत स्तर पर एकजुटता और प्रभावी नेतृत्व को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ