हंस मित्र आभार दिवस पर ISBT पुरोला में कार्यक्रम आयोजित । हंस मित्र आभार दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सच्ची मित्रता के प्रति हृदय से व्यक्त किया गया आभार है।

गजेन्द्र सिंह चौहान पुरोला 

 🌸 हंस मित्र आभार दिवस पर ISBT पुरोला में कार्यक्रम आयोजित 🌸

पुरोला। हंस मित्र आभार दिवस के अवसर पर ISBT पुरोला में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोरी और पुरोला क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में प्रतिभाग कर मित्रता, सामाजिक सहयोग और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हंस मित्र आभार दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सच्ची मित्रता के प्रति हृदय से व्यक्त किया गया आभार है। मित्रता वह रिश्ता है जो रक्त से नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और अपनत्व से बनता है। जीवन की कठिन राहों में एक सच्चा मित्र साहस बनकर साथ खड़ा रहता है और खुशियों के क्षणों को कई गुना बढ़ा देता है।

बैठक में कॉर्डिनेटर वीरेन्द्र सिंह कोहली, डॉ. राजेश दौरियाल, आचार्य विजयपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र देवजानी, समाजसेवक प्रकाश चंद, चंद्र मोहन सिंह, राजवीर सिंह, सोबत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आंचल दौरियाल, रज्जू वर्मा, गुरुदेव सिंह, राम किशन सिंह रावत, संजय कुमार, मदन राणा, भागचंद, रोजी सिंह एवं सुरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आभार केवल शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि व्यवहार और संवेदनाओं में भी झलकना चाहिए। एक सच्चा मित्र हमारी कमियों को समझकर भी हमें अपनाता है और हमारी सफलताओं पर दिल से प्रसन्न होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मित्रता को सदा हंसती-खिलखिलाती बनाए रखने का संकल्प लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ