बरफिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में एनएसएस का एकदिवसीय शिविर, स्वयंसेवकों को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण ।

 पुरोला में एनएसएस का एकदिवसीय शिविर, स्वयंसेवकों को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

पुरोला (उत्तरकाशी)।

बरफिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरोला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के चतुर्थ एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों में सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक  अक्षुरानी तथा एल.आई.सी. की  किरण ने स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र में छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके, सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया की तकनीकों का अभ्यास कराया गया।


शिविर में कुल 75 स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौहर फातिमा एवं श्री भूपाल सिंह कर्की के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के साथ-साथ आत्मसुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया तथा समाज सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ