पुरोला में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरोला के प्राचार्य डॉ. ए. के. तिवारी ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के महत्व से अवगत कराया।

पुरोला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरोला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुरडा में किया गया। यह शिविर 23 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।


शिविर का उद्घाटन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने समाज सेवा के प्रति समर्पण और सेवा भावना का संकल्प लिया।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. तिवारी ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से देश सेवा का अवसर प्रदान करता है, जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान दीक्षा देवी तथा विशिष्ट अतिथि जयेंद्र सिंह रावत ने शिविर आयोजन की सराहना करते हुए ग्रामीणों की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।


एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौहर फातिमा एवं भूपाल सिंह कार्की ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक, स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ