देहरादून: स्मार्ट सिटी नहीं, क्राइम कैपिटल? दिनदहाड़े फिर बहा खून । राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में अज्ञात हमलावर ने एक युवक को गोली मारी ।

 देहरादून: स्मार्ट सिटी नहीं, क्राइम कैपिटल? दिनदहाड़े फिर बहा खून

शुक्रवार को राजधानी देहरादून में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई।


राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में अज्ञात हमलावर ने एक युवक को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मॉल में बने जिम से बाहर निकल रहे विक्रम शर्मा नामक युवक पर हमलावर ने अचानक फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज से पूरे मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सिर्फ दो सप्ताह में पांच हत्याओं से दहशत का माहौल, शहर की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ