अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई । 709 ग्राम चरस के साथ महिला अभियुक्ता गिरफ्तार।

 *अवैध नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी*


*बडकोट पुलिस की टीम द्वारा 709 ग्राम चरस के साथ 1 महिला अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।*


*SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से किया गया सम्मानित।*



अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये कोतवाली बडकोट पुलिस की टीम द्वारा अवैध चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

नशामुक्त अभियान तथा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस को अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु प्रभावी निगरानी/चैकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।  

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बड़कोट, श्री सुभाष चन्द्र* के नेतृत्व में *कोतवाली बडकोट पुलिस टीम* द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये कल *22 फरवरी 2026 की देर सांय को चैकिंग के दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, पालीगाड के समीप एक महिला उमा देवी(56 वर्ष) को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता के कब्जे से 709 ग्राम चरस बरामद की गयी है। महिला चरस को आटे के कट्टे में छिपाकर ला रही थी।*


गिरफ्तारी तथा बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध *एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यावाही जारी है। 



*बरामद माल-* 709 ग्राम चरस (कीमत करीब 1.4 लाख रु0)


*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत

2- कानि0 गौरव

3- कानि0 चालक जयपाल

4- म0कानि0 कविता


*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा टीम को 2500 रु0/ का नकद पारितोषिक देने की घोषणा की गयी है।* 


*एस0पी0 उत्तरकाशी महोदया* द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2026 में अब तक  करीब 2 माह के समयान्तराल में पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 5 ममलों मे 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका  है, करीब 6.5 लाख कीमत की 3 किग्रा से अधिक चरस बरामद की गयी है।  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ