नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर वासियों को दी देवभूमि रजत जयंती पार्क की सौगात। 142 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स आंतरिक मार्ग का किया लोकार्पण। विकास पुरुष स्वर्गीय बीएल जुवांठा के नाम से बने पार्क को आम जनता को किया समर्पित।

गजेंद्र सिंह चौहान पुरोला 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पुरोला नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने विकास पुरुष पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्वर्गीय बीएल जुवांठा के नाम से निर्मित पार्क को आम जनता के लिए खोल दिया। पार्क से पुरोला शहर व कमल नदी का रोमांचक व्यू देखा जा सकता है साथ ही शारीरिक कसरत बनाने वाले जिम इक्विपमेंट लगे हुए हैं। 


 नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने वार्ड संख्या 06 स्थित खेल मैदान  72.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले देवभूमि रजत जयंती पार्क का विधिवत हवन-पूजन व भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने इस अवसर पर गैंती चलाकर पार्क की नींव की खुदाई की ।


इसके साथ ही नगर पालिका के वार्ड 04, 05 एवं 06 में लगभग 142.18 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण, इंटरलॉकिंग टाइल्स, नालियों एवं रास्तों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर इन्हें आम जनमानस की सुविधा व सुगम आवागमन हेतु समर्पित किया गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष के भीतर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा कई योजनाएं वर्तमान में प्रगति पर हैं।

उन्होंने कहा कि पुरोला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है और आगे भी लिया जाएगा।

कार्यक्रम में सभासद अनुराधा गुसाईं, मनोज हिमानी, करुणा बिष्ट, पूनम नेगी , अजयपाल, जगदेव नेगी, संदीप रावत, जयेंद्र रावत, भूपाल सिंह गुसाईं, ओमी रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, ठेकेदार यूनियन अध्यक्ष बद्री प्रसाद नौडियाल , राज्य आंदोलनकारी संघ अध्यक्ष राजपाल पंवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरेन्द्र नेगी, अवतार सिंह असवाल, राकेश पंवार, सुबास कुमार, सुबास चुनार, नवीन रावत, दिनेश भट्ट,प्रकाश चुनार, जगदीश सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ