🛑 उत्तरकाशी | 26 जनवरी 2026
जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से आपदा पीड़ितों का धरना स्थगित
संवेदनशीलता व पारदर्शी कार्यवाही के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन
जनपद की भटवाड़ी तहसील अंतर्गत धराली–हर्षिल क्षेत्र में अतिवृष्टि से आई बाढ़ के बाद आपदा प्रभावितों के पुनर्वास एवं सहायता राशि की मांग को लेकर सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित काली कमली धर्मशाला में चल रहा धरना जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद स्थगित कर दिया गया।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे आपदा प्रभावितों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाएगी तथा शासन के नियमानुसार पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान की जाएगी।
जिलाधिकारी की संवेदनशीलता, पारदर्शी कार्यवाही और व्यक्तिगत आश्वासन पर भरोसा जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी जायज मांगों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा।
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन पर विश्वास जताया, जिससे क्षेत्र में जनजीवन पुनः सामान्य होने लगा।
इस अवसर पर एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ