जनपद अन्तर्गत वर्तमान में मार्गों की स्थिति का विवरण-
1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हर्षिल तक यातायात हेतु सुचारू है। हर्षिल से धराली तक केवल 4x4 वाहनों हेतु मार्ग सुचारू है। धराली से गंगोत्री तक मार्ग पूर्णतः सुचारू है।
2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान जंगलचट्टी से लगभग 200 मीटर पहले पत्थर आने तथा डाबरकोट के पास मलबा आने के कारण मार्ग बाधित है। हालांकि फूलचट्टी के पास पैदल मार्ग सुचारू किया गया है।
3- बड़कोट–डामटा–विकासनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
4- उत्तरकाशी–लम्बगांव–घनशाली–तिलवाड़ा मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
मौसम की स्थिति
वर्तमान समय में जिला मुख्यालय, धौन्तरी एवं डुण्डा में हल्की वर्षा हो रही है। जनपद के अन्य तहसील क्षेत्रों सहित श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम में वर्षा का मौसम बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ