Purola Breaking: यूथ कांग्रेस उत्तरकाशी की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर जोर । जिलाध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने के दिए निर्देश, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

 पुरोला/ उत्तरकाशी, 14 सितम्बर 2025।

रविवार को जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस उत्तरकाशी  आशीष विश्वकर्मा की अध्यक्षता में पुरोला में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी करना तथा पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित करना रहा।



बैठक में  ऋषभ जोगटा, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस यमुनोत्री, आनंद परमार, नगर अध्यक्ष नौगांव, हरि कृष्ण काका, पुरोला, मुकेश रावत, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, रमेश मलाठा, प्रधान ओस्ला, आयुष ठकराड़ी, कुमोला, सुमित कुडियाल, पोरा, राहुल बिजलवान,  पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम, दिनेश कुमार मीडिया प्रभारी यूथ कांग्रेस, जगदीश खरियाल उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, नीरज राज, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस, अजय भारती पूर्व जिला महासचिव एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुरोला आदि शामिल रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी के जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ