संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 (IYC-2025) घोषित किया गया जिसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 (IYC-2025) की वार्षिक श्रृंखला के क्रम में बुधवार को विकास भवन, सभागार उत्तरकाशी में एक दिवसीय "Awareness Drive On Collective Co-Operative Farming & Technology Training For youth in Agriculture Cooperative" कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर जिला सहायक निबन्धक प्रियंका घनसेला द्वारा उपस्थित प्रगतिशील कृषकों, विद्यार्थियों एवं समितियों से आये युवाओं, महिलाओं को सहकारी कृषि के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराते हुये युवाओं/महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड जनपद उत्तरकाशी गुरुविन्दर सिंह आहूजा द्वारा देश-प्रदेश में सहकारिता एवं सहकारी कृषि के सफल प्रयोगों से लाभान्वित हुये कृषकों के आय एवं रोजगार में हुये सार्थक बदलाव से संदर्भित करते हुये जनपद के कृषकों को वैज्ञानिक एवं तकनीकि कृषि पद्धति अपनाये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
मुकेश माहेश्वरी, सचिव/ महाप्रबन्धक, जिला सहकारी बैंक लि०, उत्तरकाशी द्वारा कृषि आधारित नवीन तकनीकों की जानकारी, क्लस्टर आधारित खेती, सहकारी कृषि व सहकारिता विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना से अवगत कराया गया तथा पर्यावरण स्वच्छता एवं जागरूकता पर विशेष बल देते हुये एक पेड माँ के नाम लगाये जाने का आवाहन किया गया।
अपर जिला सहायक अधिकारी धर्मेन्द्र पडियार द्वारा भी गंगा एवं यमुना वैली में उत्तरकाशी सहकारी विभाग द्वारा सहकारी कृषि हेतु किये गये प्रयासों से अवगत कराया गया। उपमहाप्रबन्धक सुभाष शाह द्वारा सामूहिक सहकारी कृषि की उपयोगिता के दृष्टिगत रोजगार एवं समावेशी विकास से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर नेहा पंवार, सहायक कृषि विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुये कृषि तकनीकि, नवीन कृषि उपकरणों एवं उच्च पोषकता वाले काला गेहूं एवं काला धान जैसे परिष्कृत बीजों एवं फसलों के लाभ, उपज के बारे में जानकारी भी दी गयी।
इस अवसर पर अपर जिला सहायक अधिकारी संजय रजवार एवं प्रदीप नौटियाल तथा जिला सहकारी बैंक के उपमहाप्रबन्धक नारायणी सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक चन्द्रवीर सिंह बिष्ट, अनुभाग अधिकारी राजेश महर एवं ज्ञानेन्द्र सिंह परमार तथा शाखा प्रबन्धक अरूण कुमार, लिपिक / कैशियर अमित बहुगुणा, सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी, राजकीय पर्यवेक्षक, संग्रह अमीन, बैंककर्मी, कृषि से जुडे हुये विभिन्न काश्तकारों, जनपद के विभिन्न युवाओं, विद्यार्थियों, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के समापन पर एक पेड माँ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षोरोपण किया गया।



0 टिप्पणियाँ