चारधाम यात्रा 2025 के सुगम,सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी । यात्रा मार्ग पर शौचालय एवं पार्किंग और यातायात प्रबंधन को किया जा रहा हैं सुदृढ़ । The district administration is making extensive preparations for the smooth, safe and successful conduct of the Char Dham Yatra 2025. Toilets, parking and traffic management are being strengthened on the travel route.

जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न कदम उठाए है। जिसमें यात्रा मार्ग पर शौचालय एवं पार्किंग और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है।  



    चारधाम यात्रा 2025 के सुगम,सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और वाहनों के बढ़ते दबाव को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों को सुगम और सुरक्षित बनाया गया है


यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरसाली,जानकीचट्टी, बड़कोट और नौगांव सहित कई प्रमुख स्थानों पर पार्किंग सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हीना में सर्फेस पार्किंग, उत्तरकाशी मुख्यालय में मल्टी स्टोरी पार्किंग,गंगोत्री में मल्टी स्टोरी पार्किंग एवं रामलीला


मैदान,जोशियाड़ा और बंदरकोट जैसे क्षेत्रों में सर्फेस पार्किंग स्थलों का विस्तार किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी और शौचालय आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जानकीचट्टी में आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया है,जिससे स्वच्छता और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ