गीताराम गौड़ को जनजाति सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाने पर आचार्य लोकेश बडोनी ने जताई खुशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार। Acharya Lokesh Badoni expressed happiness over Geetaram Gaur being made the Vice President of the Tribal Advisory Council. Expressed gratitude to Chief Minister Pushkar Singh Dhami.

 भाजपा के युवा वरिष्ठ नेता गीताराम गौड़ को जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर आचार्य लोकेश बडोनी मधुरजी ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गीताराम गौड़ भाजपा के समर्पित सिपाही है व पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त कर हर कार्यकर्ता का मान बढ़ाया।


उन्होंने कहा कि गीताराम गौड़ के उपाध्यक्ष बनने पर चकराता व यमुना घाटी में खुशी की लहर है।

गीताराम गौड़ के उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा जनजाति मोर्चे के प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा, जनजाति आयोग के सदस्य सरदार सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता गजेंद्र जोशी व ओम प्रकाश नौडियाल आदि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ