गोविंद नेशनल पार्क प्रशासन द्वारा शनिवार को नैटवाड में बनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से वनों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई व वनों में आग न लगाने की अपील की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्क के अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्रामीणों को वन्य जीवो की सुरक्षा व वनाग्नि की रोकथाम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप निदेशक निधि सेमवाल के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आग बुझाने के तरीकों को लेकर अभ्यास व प्लास्टिक सहित अन्य कचरे का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक निधि सेमवाल ने पार्क क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक कर बनाग्नि सुरक्षा में सहयोग की अपील की ।
इस अवसर पर गौरव कुमार अग्रवाल, सेवा राम मौर्य, जसपाल सिंह आर्य, अनिल दत्त कोठारी, शंशाक रावत, सैदर सिंह रावत, हरीश कुमार, परमवीर सिंह, धीरज सिंह बिष्ट, विकास सिंह, बॉबी, राजेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार कार्यालय स्टॉफ तथा ग्रामीण उपस्थित रहें ।


0 टिप्पणियाँ