महावीर पंवार माही
उत्तराखंड पर्यटन विभाग के जिला पर्यटन विभाग उत्तरकाशी द्वारा गुलाबी कांठा बुग्याल में निःशुल्क 7 दिवसीय स्कीइंग फाउंडेशन कोर्स
दिनांक 7 फरबरी से शुरू हुआ है । जो 12 फरवरी तक चलेगा, इस कोर्स को करने से जहां स्थानीय युवाओं को इस क्षेत्र में स्किल डेवलप होगी तो उससे आगे क्षेत्र में पर्यटक आने से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
युवाओं को किस तरह से गाइड का काम करना है पर्यटकों के साथ किस तरह से कुशल व्यवहार के साथ साथ सुरक्षा सहित जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को कोई समस्या न हो और आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो।
इसके लिए हमारे जनप्रतिनिधियों और युवाओं को जागरूक होना होगा और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को बढ़ावा देकर उनको विकसित करने की जरूरत है।



0 टिप्पणियाँ