जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने शुक्रवार को सेंट जोसेफ स्कूल पुरोला उत्तरकाशी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम "विभोर" में बतौर मुख्याथिति प्रतिभाग किया ।


इस अवसर पर सेंट जोसेफ स्कूल  पुरोला के सभी छात्र छात्राओं, गुरु जनों, प्रधानाचार्य  व प्रबंध कार्यकारिणी के सभी  सदस्यों ने उनका विद्यालय के बैंड के साथ भव्य स्वागत किया । दीपक बिजल्वाण ने समस्त विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया व विद्यालय में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।