Tributes paid to Pandit Deendayal Upadhyay, pioneer of Integral Humanism, founder of Bharatiya Jan Sangh, brilliant thinker and excellent organizer, on his birth anniversary. :एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर विचारक एवं उत्कृष्ट संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

 एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर विचारक एवं उत्कृष्ट संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित। सोमवार को  भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपने जीवन पर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्व दिया है, आप हम सभी के लिए वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्रोत हैं।

 सुबह 11बजे गंगोत्री विधानसभा के विधायक  सुरेश चौहान तथा अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय पार्क उत्तरकाशी में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए तथा स्वच्छता अभियान चलाया।इस अवसर पर  खुशाल सिंह नेगी, हरीश डंगवाल,विजयपाल मखलोगा , लोकेंद्र सिंह बिष्ट,श

 नागेन्द्र चौहान, मुरारी लाल भट्ट,श

 उषा भट्ट,श्रीमती सरिता पडियार, सावित्री मखलोगा, जयबीर चौहान , राजीव बहुगुणा, अनिता, जितेन्द्र पंवार, अरविंद नेगी, देशराज बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ