Two smugglers from Haryana arrested with 700 grams of illegal hashish in Mori., Uttarkashi : मोरी में 700 ग्राम अवैध चरस के साथ हरियाणा के 02 तस्कर गिरफ्तार। अवैध नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 व मुहिम उदयन के तहत उतरकाशी पुलिस द्वारा जनपद मे अवैध नशे के कारोबार को जड से खत्म करने हेतु चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन,  प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SO मोरी के नेतृत्व में रविवार की रात्रि में मोरी पुलिस टीम द्वारा गोपनीय जानकारी जुटाते हुये तुंगजाला, नैटवाड़ रोड़ के पास से हरियाणा निवासी 2 तस्करों सत्यवान व धर्मवीर को  क्रमशः 360 व 340 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों के कब्जे से कुल 700 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी है।*


गिफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी पर *8/20 NDPS Act* में मुकदमा पंजीकत किया गया, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्तों  को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।


*गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- सत्यवान पुत्र रामसरूप नि0 ग्राम गढ़ी उजाले खान थाना गहाना जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 47 वर्ष 

2- धर्मवीर पुत्र जिले सिंह नि0 ग्राम गढ़ी उजाले खान थाना गहाना जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 43 वर्ष।


*बरामदगी-* 700 ग्राम अवैध चरस


*पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन कठैत

2. हे0का0 श्याम बाबू 

3. का0 गणेश राणा

4. का0 अनिल तोमर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ