Public against dectership :डिएफओ टोंस वन प्रभाग पुरोला के तानाशाही रवैये से देहरादून तक हड़कंप । भाजपा नेता ने कहा तिलाड़ी कांड की नही होने देंगे पुनरावृत्ति । ठेकेदारों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल को दिया ज्ञापन ।।

 


देहरादून, टोंस वन प्रभाग पुरोला में कार्यरत ठेकेदारों ने डीएफओ की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए सोमवार को देहरादून में विधायक से मुलाकात कर उनका स्थानांतरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डीएफओ द्वारा मनमाफिक नियम कानून बनाकर हिटलर जैसी तानाशाही की जा रही है। जिससे क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों सहित आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने विधायक दुर्गेश्वर लाल को बताया कि डीएफओ टौंस द्वारा की जा रही मनमानी से विकास कार्य प्रभावित हो रहे  ।




ठेकेदारों/जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक दुर्गेश्वर लाल को सौंपा गया ज्ञापन।

डीएफओ टौंस वन प्रभाग पुरोला कुंदन सिंह की कार्यप्रणाली से नाराज जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों के एक दल ने सोमवार को देहरादून रेसकोर्स स्थिति एमएलए  आवास पर विधायक दुर्गेश्वर लाल से मुलाकात की है। ठेकेदारों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में  कुछ दिनों पूर्व चार्ज लेते ही डीएफओ कुंदन सिंह द्वारा मनमानी कर मनमाफिक नियम, कानून बनाकर हिटलर जैसी तानाशाही की बात कही गई है ।  ठेकेदारों द्वारा पूर्व में विभाग में जो पंजीकरण किए गए थे उनकी वैधता वर्ष 2024 तक थी, लेकिन नए डीएफओ द्वारा सभी पंजीकरण निरस्त कर दिए है जो कि उचित नहीं है। जन प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि डीएफओ टौंस द्वारा उनकी बातें अनसुनी की जा रही है, और तो और मिलने का समय तक नहीं दिया जाता है। उन्होंने इस संबंध में विधायक को एक ज्ञापन दिया है। साथ ही जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर आमरण अनशन करने को चेताया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मामले के समाधान का भरोसा दिया है। 


विधायक दुर्गेश्वर लाल ने समस्त ठेकेदारों व जन प्रतिनिधियों की इस मामले पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है । वही मौके पर मौजूद भाजपा  में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चके एक बरिष्ठ नेता ने पूरे प्रकरण की तुलना तिलाड़ी कांड से करते हुए कहा कि उस समय भी स्थानीय जनता के हितों पर कुठाराघात हुआ था । उन्होंने कहा कि रंवाई की जनता हर बार अन्याय के खिलाफ खड़ी हुई है व इस बार भी मनमानी बर्दाश्त नही करेगी ।

ज्ञापन देने वालो में भूपिंदर रावत, जयराम चौहान, जगत सिंग चौहान व आचार्य लोकेश बडोनी मधुरजी सहित दर्जनी ठेकेदार सामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ