आक्रोशित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने फूंका कृषिमंत्री सुबोध उनियाल का पुतला । सुबोध उनियाल के कथित बयान पर भड़के आप कार्यकर्ताओ ने जमकर की नारेबाजी ।

गजेन्द्र सिंह चौहान, पुरोला

 कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के कतिथ बयान से भड़के आम आदमी कार्यकर्ताओ ने नगर के मुख्य चौराहे पर  पुतला दहन किया । आम आदमी पार्टी द्वारा निशुल्क बिजली ,स्वास्थ्य,शिक्षा आदि की घोषणाओ पर भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तथाकथित बयान से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं । आप कार्यकर्ताओ ने प्रकाश कुमार के नेतृत्व में  पुरोला बाज़ार के मुख्य चौराहे पर जमकर नारेबाजी करते हुए सुबोध उनियाल का पुतला दहन किया।


 आप कार्यकर्ता पहले मुख्य बाजार में एकत्रित हुए जंहा उन्होंने चौराहे पर भाजपा सरकार व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ नारेबाजी की व मंत्री का पुतला दहन करते हुए मंत्री के दिये बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जनता से माफी मांगने की मांग की।   प्रकाश कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस आप पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबराई हुई  है । जिस कारण आये दिन भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर होकर उत्तराखण्ड की जनता के लिए हरामखोरी, मुफ्तखोरी जैसे असभ्य सब्दों का प्रयोग कर जनभावनाओं की मजाक उड़ा रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार मंत्री के द्वारा इस तरह के शब्दों को प्रयोग करना निंदनीय है,आम आदमी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।वंही मंत्री से उत्तराखण्ड की जनता से माफी मांगने की मांग की।


वंही आप कार्यकर्ता दौलत राम बडोनी,भूपाल सिंह गुसाईं ने भाजपा व कांग्रेस को जनविरोधी,भृष्टाचारी पार्टी बताते हुए दोनों पार्टियों के मिलकर उत्तराखण्ड को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने मिलकर उत्तराखण्ड के विकास को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया सत्ता में बने रहने के लिए इनके बड़े बड़े नेता कभी भाजपा में तो कभी कांग्रेस में मिलकर केवल अपने विकास के लिए राजनीति करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती देख कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियां परेशान हो रही हैं जिसकारण अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।पुतला दहन कार्यक्रम में प्रकाश कुमार सहित प्रवेश आर्य,आँचल रावत,बलवीर नौटियाल,दिनेश प्रसाद नौटियाल,बबलू,अमर सिंह,प्रकाश रावत,विनोद राठौर आदि कार्यकर्ता थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ