बीजेपी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने टूर्नामेंट में पहुंचकर किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

 पुरोला, जगदम्बा क्रिकेट क्लब खलाड़ी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आज बीजेपी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शरीक हुए ।

इस अवसर पर उनके साथ युवानेता लोकेश उनियाल व भाजपा जिला एसटी मोर्चा के महामंत्री भगवान शर्मा भी टूर्नामेंट में बतौर अतिथि शामिल हुए ।


इस अवसर पर जगदम्बा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष कवींद्र रावत ने मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र , युवानेता लोकेश उनियाल व एसटी प्रकोष्ठ महामंत्री भगवान शर्मा का बैज अलंकरण करके स्वागत किया ।

 इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले जब उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई की मान्यता नही थी तब हमारे खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता , जिसमें बहुत जादा कम्पीटिशन था । उन्होंने कहा कि अब उत्तराखण्ड की टीम को रणजी खेलने की मान्यता मिल गई है , जिससे अब खिलाड़ियों के पास अपने राज्य से खेलने का अवसर है ।


उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से आप लोगो मे से बहुत से खिलाड़ी उत्तराखण्ड की टीम में जरूर शामिल होंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ