डांडा गांव में जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

 बडकोट ,डांडा गांव में जनसमस्या जानने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण का ग्रामीणों ने किया ज़ोरदार स्वागत ।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ग्रामीणों की मुख्य मांगों पर अमल करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण हेतु डांडागांव के जनमानस को आश्वस्त किया ।


मंदिर निर्माण की मांग पर शीघ्र पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया,साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा असल उद्देश्य सार्वजनिक कार्यों के साथ साथ उन परिवारों के बारे में सोचना है जो वास्तव में परेशान हैं व वंचित हैं ।


उन्होंने कहा कि जो अत्यंत गरीब हैं सर्वप्रथम उनकी मजबूती के लिए कार्य करना हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है,आगे भी उन परिवारों व अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्तियों के हितार्थ हमेशा ततपर रहूंगा ।

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अगर आप जनहित के कार्य करते हैं तो खुद ब खुद नाम होगा ।


इस अवसर पर तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण,पूर्व बीडीसी इडक बनाल सुनील बिजल्वाण ,पौंटी प्रधान विनोद जैंतवाण ,ग्राम प्रधान डांडा गांव  प्रमिल शाह ,क्षेत्र पंचायत सद्स्यजी, जगदीश गुसाईं , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपेंद्र कोहली ,युवा नेता रोहित जुडियाल ,प्रदीप नौटियाल  सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ