बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने सम्बोधित किया मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के दो दिवसीय सत्र को

 पुरोला बीजेपी मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का टोपी भेंटकर मण्डल अध्यक्ष पुरोला राजेन्द्र शर्मा ने किया स्वागत ।

मण्डल प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने आज के प्रवेश में कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों व कार्यकलापो से नित्य अपडेट रहने का आह्वान किया ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार के कार्यो को जन जन तक पहुंचाना है व विपक्षी पार्टियों द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार व झूठ को भी बेनकाब करना है ।

पुरोला बीजेपी मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का टोपी भेंटकर मण्डल अध्यक्ष पुरोला राजेन्द्र शर्मा ने किया स्वागत


 पुरोला बीजेपी मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में आज प्रदेश प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार मुख्य अतिथि रहे ।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने उन्हें माल पहनाकर व स्थानीय टोपी भेंट कर उनका स्वागत किया ।


उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम आज गर्व के साथ कह सकते है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ।

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के 15 करोड़ सदस्य हैं , उन्होंने कहा कि ये सब आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की आहुति से सम्भव हुआ ।


उन्होंने कहा कि जब महात्मा गांधी की हत्या हुई तो उस समय सरकार ने इसका आरोप संघ पर लगाया, इसी परिप्रेक्ष्य में एक ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी की


अवधारणा में 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई व जिसके अध्यक्ष डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी बने ।

उन्होंने कहा कि जनसंघ ने 1952 में हुए चुनाव में 6 सांसदों के साथ 3.6% वोट हासिल कर राष्ट्रीय पार्टी बनी ।

उन्होंने कहा 1952 से लेकर 1962 तक गोवा, दमन दीव, नागर हवेली व पॉन्डिचेरी को पुर्तगालियों से मुक्त कराने के लिये आंदोलन किया ।


उन्होंने कहा कि 1965 में पाकिस्तान ने बिरुबारी पर आक्रमण किया तब जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया कि जनसंघ का हर कार्यकर्ता देश की रक्षा के लिये लड़ेगा जिससे देश के प्रधानमंत्री को ऊर्जा मिली व हमारे सेनाओं ने पाकिस्तान के काभी भूभाग पर कब्जा कर लिया ।


इस अवसर पर पूर्व विधायक मालचन्द, , उपेन्द्र असवाल, जगमोहन पँवार, राजपाल पँवार, ओपी नोडियाल, राजेन्द्र गैरोला, सरत रावत, विकास राणा, विनोद असवाल, सुनील भंडारी, राजबाला, गीता बिष्ट, बलदेब रावत, नवीन गैरोला , राहुल नोटियाल सहित पार्टी संगठन के पदाधिकारी व अन्य आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ