उत्तरकाशी, बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा 2 दिन पहले घोषित कार्यकारिणी निरस्त कर दीया है ।
जिलामहामंत्री सतेंद्र राणा ने प्रेस नोट जारी कर सूचित किया कि ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राणा द्वारा 2 दिन पहले घोषित की गई जिला कार्यकारिणी को जिलाध्यक्ष रमेश चौहान के निर्देशानुसार निरस्त किया जाता है ।
प्रेस नोट में बताया गया है कि ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी संगठन व संविधान का पालन न करते हुए कुछ मंडलो की आपत्तियो संज्ञान में लेते हुए उक्त घोषित कार्यकारिणी को अग्रिम निर्देशो तक भंग किया जाता है ।



0 टिप्पणियाँ