मोरी बाजार में चार दुकानें जल कर राख , पल भर में राख के ढेर में तब्दील हो गईं मोरी बाजार में 4 दुकानें

मोरी।




मोरी तहसील मुख्यालय में भीषण आग से 04 दुकानें जलकर राख हो गई है।मोरी बाजार क्षेत्र के वन विभाग की चैक पोस्ट के निकट  आग सोमवार रात्रि सवा 2 बजें  भड़की आग से 04  दुकानें पल भर में राख की ढेर में तब्दील हो गये।आग पर काबू तब हुआ जब मोरी बाजार के व्यापारी घटना स्थल पहुंचे , मोरी बाजार के व्यापारियों के अथक प्रयास से आग पर मंगलवार सुबह सवा पांच बजे काबू किया गया। जली दुकानों में  कास्मेटिक, भोजनालय,प्रचून की दुकानें सामिल  सामिल थी। बाजार क्षेत्र के वन विभाग के चैक पोस्ट के निकट भड़की आग से लगभग एक करोड़ का नुक्सान हुआ है।   
इनकी दुकानें जली
रवि खत्री पुत्र केशर सिंह निवासी - सानद्रा / मोरी, खाने का होटल, कुशाल सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी - मोरा/मोरी प्रचून की दुकान, पप्पू राणा पुत्र तेक सिंह निवासी - मोरी खाने का होटल,प्रदिप पुत्र मूर्ति सिंह निवासी - सालरा । (ये‌ सभी दुकानें किराया में थी)।
दूकान मालिकों के नाम
 बचन सिंह रावत पुत्र कृपाल सिंह रावत निवासी ‌- मोरी। की चारों दुकानें पल भर में राख की ढेर में तब्दील हो गये है, जिससे दूकान मालिक को लाखों का नुक्सान पहुंचा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ