देहरादून निवासी लक्ष्मी नारायण गुप्ता को 25 जनवरी से 15 फरवरी तक पुरोला खेल मैदान में व्यापार मेला लगाने की मिली थी अनुमति ।
व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन नोडियाल ने व्यापार मंडल पुरोला की तरफ से इस ट्रेड फेयर का विरोध किया व उपजिलाधिकारी पुरोला को ज्ञापन प्रेसित कर मेले की अनुमति निरस्त करने की मांग की ।
शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर उपजिलाधिकारी पुरोला ने मेले की अनुमति को निरस्त कर दिया ।
इस सम्बंध में मेला संचालक लक्ष्मी नारायण गुप्ता व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पुरोला से सम्पर्क ना होने की वजह से उनकी प्रतिक्रिया नही प्राप्त हुई है ।
क्या कहते हैं स्थानीय व्यापारी
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मेले की अनुमति बिना उनसे सलाह मशविरे के दी गई है जो पूरी तरह से उनके हितों के खिलाफ है ।


0 टिप्पणियाँ