देहरादून
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण और न्यूनतम वेतन वृद्धि को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कांग्रेस पर श्रमिकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में समीपवर्ती राज्यों से अधिक न्यूनतम वेतन निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग उद्योगों के लिए अप्रैल माह में न्यूनतम वेतन घोषित किया जा चुका है, जबकि नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों हेतु महंगाई भत्ता और एरियर संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 781 रुपये प्रतिदिन की दर केवल केंद्रीय उपक्रमों पर लागू होती है, राज्य के उद्योगों पर नहीं। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु हल्द्वानी श्रम कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
उन्होंने कांग्रेस पर केवल राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संवाद और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस भ्रम और आंदोलन की राजनीति कर रही है।

0 टिप्पणियाँ