नीट पेपर लीक मामला गंभीर, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: भाजपा
भाजपा बोली— युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, कांग्रेस पर साधा निशाना
देहरादून। Bharatiya Janata Party ने नीट-2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण को गंभीर बताते हुए इसकी सीबीआई जांच का स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt ने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ नए कानूनों के तहत सख्त सजा दी जाएगी। भाजपा का दावा है कि सरकार पारदर्शी और नकलमुक्त परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
महेंद्र भट्ट ने युवाओं से धैर्य बनाए रखने और सरकार पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि दोबारा परीक्षा जल्द आयोजित कराने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के बाद परीक्षा प्रणाली में मौजूद कमियों को दूर कर भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष, विशेषकर Indian National Congress पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नियुक्तियों और परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और “पर्ची-खर्ची” आम बात थी तथा कई मामलों में परीक्षा रद्द कराने के लिए न्यायालय तक जाना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही कांग्रेस इस मुद्दे पर युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रही है।

0 टिप्पणियाँ