विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया महिला समूहों को मज़बूत करने का आह्वान । पुरोला की 32 ग्राम पंचायत के महिला मंगल दलों को शादी-विवाह, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सामग्री का किया विवरण।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया महिला समूहों को मज़बूत करने का आह्वान । पुरोला की 32 ग्राम पंचायत के महिला मंगल दलों को शादी-विवाह, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सामग्री का किया विवरण।


दुर्गेश्वर लाल ने 12 मई 2026 को विकास खण्ड पुरोला की 32 ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों को विधायक निधि से तृतीय चरण में सामूहिक कार्यक्रमों हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत को 40 कुर्सियां, मैट, बर्तन सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।

इस पहल से गांवों में होने वाले शादी-विवाह, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। सामग्री वितरण के बाद महिला मंगल दलों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने कहा कि पहली बार किसी विधायक ने महिलाओं और अंतिम छोर तक रहने वाले नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी है।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि महिला मंगल दलों को दी गई सामग्री गांवों में होने वाले मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा महिलाओं का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान, सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग मोहब्बत नेगी, मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, मण्डल महामंत्री शिशपाल रावत, रमेश बिजल्वाण, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नौडियाल, आचार्य लोकेश बडोनी मधुर जी, मदन नेगी, गोविंद राम नौटियाल, दिनेश उनियाल, प्रधान बृजमोहन चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, राजपाल पंवार, महिपाल रावत सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दलों की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ