पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जनपद के भाजपा नेताओं ने खुशी जताते हुए प्रदेश की जनता को दी बधाई ।

 बंगाल में बीजेपी की जीत पर नेताओं ने दी बधाई, कहा—अब आएगी विकास की बयार

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर उत्तराखंड के कई भाजपा नेताओं ने खुशी जताते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतेन्द्र राणा,मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार, मंडल महामंत्री शिशपाल रावत, रमेश बिजल्वाण, आचार्य लोकेश बडोनी मधुर जी, राज्य मंत्री गीताराम गौड़,राज्य मंत्री जगत चौहान, राज्य मंत्री श्याम डोभाल, राज्य मंत्री राजकुमार, पूर्व विधायक मालचंद, पूर्व महामंत्री राजेश भंडारी,भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव रावत एवं लोकेश उनियाल, ओबीसी आयोग सदस्य मोहब्बत नेगी, ठेकेदार यूनियन अध्यक्ष बद्री प्रसाद नौडियाल, ओबीसी मोर्चा संयोजक सुनील भंडारी, ओपी नौडियाल,ने संयुक्त रूप से बंगाल की जनता का आभार व्यक्त किया।


नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन और विकास के पक्ष में मतदान कर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब राज्य में विकास की नई बयार बहेगी और आम जनता को बेहतर शासन व सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और आने वाले समय में बंगाल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ