*चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी पुलिस का कड़ा एक्शन—नशे के खिलाफ लगातार प्रहार*
*एक और स्मैक तस्कर गिरफ्तार।*
चारधाम यात्रा को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यात्रा के दौरान नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस को एक बार फिर सफलता हासिल हुयी है। बीते रोज 2 तस्करों की गिरफ्तारी के बाद *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली* के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा दिनांक 23.04.2026 की रात्रि में उत्तरकाशी, मनेरा के समीप चैकिंग के दौरान अजयपाल सिंह (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.82 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।*
सख्त निगरानी, जीरो टॉलरेंस नीति *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में पुलिस टीमें हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं। यात्रा मार्गों पर लगातार चैकिंग और निगरानी की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ *NDPS Act 8/21* के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, आज अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा के सरल एवं सुगम संचालन के साथ नशे तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस को सक्रिय रखा गया हैं। चैकिंग अभियान के साथ हमारी टीमें लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुयी हैं।
2026 में अभी तक एनडीपीएस एक्ट के 11 मामलों में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 15 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। करीब 12 लाख कीमत की 6 किलोग्राम से अधिक चरस व 5.4 लाख की कीमत की 18 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गयी है। नशे पर अंकुश हेतु उत्तरकाशी पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1 – अजयपाल सिंह पुत्र स्व0 देव सिंह निवासी कोटियाल गांव, कोतवाली उत्तरकाशी(31 वर्ष)
*बरामद माल-* 4.82 ग्राम स्मैक(हेरोइन), कीमत करीब- 1.5 लाख।
*गिरफ्तारी टीम –*
1- व0उ0नि0 दिलमोहन
2- कानि0 सुनील मैठानी
3- कानि0 दीपक चौहान

0 टिप्पणियाँ