पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी । 2 नाबालिग बालिकांओं को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

 *डुण्डा पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी।* 


*2 नाबालिग बालिकांओं को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।*


दिनांक 22 अप्रैल 2026 को चौकी डुण्डा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नेपाली मूल की दो नाबालिग बालिकाएँ घर से नाराज होकर कहीं चली गई हैं। मामले की गंभीरता व बालिकाओं की सुरक्षा को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस को बच्चियों की तलाशी हेतु तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।



*प्रभारी चौकी डुण्डा श्री प्रकाश राणा* के नेतृत्व में *डुण्डा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित पतारसी–सुरागरसी करते हुए मात्र 3 घंटे के भीतर दोनों बालिकाओं को अस्थल गांव के एक स्कूल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।*


जानकारी करने पर मालूम हुआ कि एक बालिका स्कूल के लिए आनाकानी पर परिजनों की डांट से नाराज होकर अपनी सहेली को साथ लेकर दोनों स्कूल में छिप गईं  तथा आगे कहीं दूर जाने की योजना बना रही थी।


पुलिस द्वारा दोनों बालिकाओं की काउंसलिंग कर उन्हें शिक्षा के महत्व, उज्ज्वल भविष्य तथा परिवार के गाइडेन्स के महत्व को समझाकर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ