पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह कल पुरोला में रवांई बसंतोत्सव एवं विकास मेले में करेंगे शिरकत। पूर्व प्रमुख लोकेंद्र रावत समर्थकों ने दी कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने के संकेत ।

 रवांई बसंतोत्सव एवं विकास मेले का आज क्षेत्र के इष्टदेवता राजा रघुनाथ ओडारु - जखंडी महाराज के सानिध्य में विधिवत शुभारंभ हुआ । शुभारंभ दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने मेले में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी लोक संस्कृति के जनक हमारे देवता है, इन्हीं की संरक्षण में हमारी संस्कृति सदियों से जीवंत है।


मेले के प्रथम दिवस यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । मेले के द्वितीय दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व चकराता विधायक प्रीतम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। दिनेश चौहान के कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से नाराज चल रहे पूर्व प्रमुख के समर्थकों ने संकेत दिये है कि अगर दिनेश चौहान प्रीतम सिंह के साथ मंच साझा करेंगे तो वे उक्त कार्यक्रम से अनुपस्थित रहेंगे ।

लोकेंद्र रावत समर्थकों का वर्षों से प्रीतम सिंह से एक विशेष लगाव रहा हैं। प्रीतम सिंह की पार्टी में कैसी भी स्थिति रही हो पर पार्टी का लोकेंद्र रावत समर्थक हमेशा उनके साथ रहे है। ऐसे में अगर प्रीतम सिंह के साथ लोकेंद्र रावत समर्थक मौजूद नहीं रहे तो शायद प्रीतम सिंह सदाबहार समर्थकों को कार्यक्रम में अनुपस्थित पाकर संभवतः असहज होगे ।

खैर लोकेंद्र रावत समर्थकों का अनुपस्थित रहने के संकेत संभठ कल उपस्थिति में बदल सकता है, ये तो कल का दिन खुद ही बताएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ