लाखामंडल में प्रदेश की खुशहाली के लिए हुआ रूद्राभिषेक, महिला मोर्चा की रही सक्रिय भागीदारी
लाखामंडल (उत्तरकाशी)। देवभूमि उत्तराखंड की प्राचीन शिवनगरी लाखामंडल में गुरुवार को धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विशेष रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य लोकेश बडोनी ‘मधुर’ के नेतृत्व में संपन्न हुए इस अनुष्ठान में प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट के साथ प्रदेश, मंडल एवं जिला महिला मोर्चा की टीम ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति-भाव का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर भाजपा के युवा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मंत्री चण्डी प्रसाद बैलवाल, गोलू डोभाल, विरेन्द्र भट्ट, नवीन गौड़, प्रदीप नोटियाल,राजू नाथ, जगत चौहान, अतर दत्त बहुगुणा, संतराम शर्मा, दीपक कुमार और सुनील शाह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रुचि भट्ट ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से प्रदेश में शांति, विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो तथा समाज में सद्भाव बना रहे—इसी भावना के साथ यह रूद्राभिषेक किया गया।

0 टिप्पणियाँ