भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर ओमप्रकाश नौडियाल व प्रकाश कुमार का स्वागत
पुरोला। भाजपा जिला संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन द्वारा ओमप्रकाश प्रकाश नौडियाल को ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष तथा प्रकाश कुमार को एससी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दोनों पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मंडल अध्यक्ष पुरोला रामचंद्र पंवार ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं को मिठाई खिलाकर व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रघुवीर पंवार, नितिन पंवार राष्ट्रवादी, कुलदीप कुमार, राजपाल पंवार, मंडल महामंत्री शिशपाल रावत, कपिल नेगी, अनुज असवाल, बलदेव रावत तथा अभिषेक सेमवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और दोनों को शुभकामनाएं दीं।
ओमप्रकाश नौडियाल ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिला संगठन और समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन



0 टिप्पणियाँ