रंवाई घाटी के रामा–सिंराई क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौन में ध्याणी मिलन कार्यक्रम संपन्न
पुरोला,रंवाई घाटी।
ग्राम पंचायत रौन में दो दिवसीय ध्याणी मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रौन की ध्याणीयों द्वारा अपने इष्ट देव श्री कपिल मुनि महाराज को चांदी से निर्मित छत्र भेंट किया गया।
ग्राम प्रधान राजेश विजल्वाण ने बताया कि समस्त ध्याणी, श्री कपिल मुनि महाराज की डोली के साथ श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर तक गए, जिसके पश्चात ग्रामवासियों द्वारा ध्याणीयों का स्वागत-सत्कार कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य लोकेश बडोनी मधुर तथा मनोज प्रभाकर विजल्वाण ने किया। मंच संचालन करते आचार्य लोकेश बडोनी अपनी परंपराओं व समृद्ध संस्कृति से जुड़ने का आहवान किया।
वरिष्ठ ग्रामवासी रमेश विजल्वाण ने बताया कि ध्याणी मिलन समारोह रंवाई घाटी का एक भव्य और पारंपरिक उत्सव है, जो हमारी संस्कृति, परंपराओं और आस्था का प्रतीक है। समारोह का समापन ध्याणीयों के सम्मान, स्मृति चिन्ह

0 टिप्पणियाँ