जनपदीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में रा०पु०प्रा०वि० चन्देली की छात्रा प्रियांजली प्रथम—अब राज्य स्तर के लिए चयन
जनपद उत्तरकाशी। राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली की प्रतिभाशाली छात्रा कु० प्रियांजली ने जनपदीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियांजली का चयन अब राज्य स्तर सामाजिक विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ है।
विद्यालय रा०पु०प्रा०वि० चन्देली के छात्र-छात्राएं हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं—जैसे विज्ञान महोत्सव, इंस्पायर अवार्ड, प्रतिभा दिवस, संस्कृत स्पर्धा—में जनपद से लेकर राज्य स्तर तक सक्रिय रूप से प्रतिभाग करते आए हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश लाल शाह, मार्गदर्शक शिक्षक विजेन्द्र सिंह रावत एवं मीना चन्द लगातार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी निरंतर उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं।
इस वर्ष विद्यालय प्रबंधन समिति 20 उ०प्रा०वि० चन्देली को भी "उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति" के रूप में जनपद स्तर पर सम्मानित किया गया, जो विद्यालय की प्रगति और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है।

0 टिप्पणियाँ